Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर जंक्शन को मिला यह अवार्ड

मुजफ्फरपुर जंक्शन को उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं के साथ-साथ ट्रेनों के समय पर परिचालन के क्षेत्र में “बेस्ट कोचिंग स्टेशन ” का अवार्ड मिला है. सोमवार को सोनपुर मंडल में आयोजित समारोह के दौरान डीआरएम विवेक भूषण सूद ने अवार्ड दिया.

इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर रवि शंकर महतो, स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवीन कुमार मौजूद थे. मुजफ्फरपुर स्टेशन को यह पुरस्कार ट्रेनों के निर्धारित समय पर आगमन और प्रस्थान को सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है.

बताया गया कि स्टेशन प्रबंधन और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी आयी है, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा हुई है.

इसके अतिरिक्त, स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सूचना प्रणाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के उच्च मानकों को भी इस पुरस्कार का आधार बनाया गया है. दूसरी ओर बेस्ट गुड्स को लेकर नारायणपुर अनंत स्टेशन को व बेस्ट लोको के लिए बरौनी स्टेशन को अवार्ड मिला है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *