बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की प्रीडेटरी प्राइसिंग बाजार बिगाड़ने वाली मूल्य नीति के विरोध में आगामी 20 मई को देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स, मुंबई’ द्वारा घोषित इस राष्ट्रव्यापी बंद को ‘भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन’ ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है.

ई-फार्मेसी और प्रीडेटरी प्राइसिंग के विरोध में 20 मई को देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी. भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स,मुंबई द्वारा घोषित 20 मई के राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में 19 मई की मध्य रात्रि 12 बजे से 20 मई की मध्य रात्रि 12 बजे तक होगा.


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन हमेशा से उचित मूल्य पर सही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के पक्ष में रहा है. लेकिन वर्तमान समय में ऑनलाइन दवा बिक्री, अवैध ई-फार्मेसी और बड़ी कंपनियों द्वारा की जा रही प्रीडेटरी प्राइसिंग के कारण छोटे दवा व्यवसायियों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है.



इसे लेकर भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने जिले के सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकानदारों से 20 मई को होने वाले बंद को सफल बनाने की अपील की है.


जिलाध्यक्ष ने कहा कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां निर्धारित मार्जिन से अधिक भारी छूट देकर बाजार में असंतुलन पैदा कर रही हैं. इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के केमिस्टों की आजीविका प्रभावित हो रही है. संगठन का आरोप है कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा से छोटे दवा दुकानदारों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और बाजार में एकाधिकार की स्थिति बन रही है.






















Be First to Comment