बिहार में मौसम में हुए बदलाव के कारण अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को राहत मिली. सुबह-सुबह भी कई जिलों में बादल छाए रहे.

इस बीच मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. आज उत्तर बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.


मौसम विभाग की माने तो, दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही कहीं तेज बारिश तो कुछ जिलों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है.



साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस तरह से 30 अप्रैल को भी पूरे बिहार में कुछ इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है.


बिहार में बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से बिगड़े मौसम में खुले में नहीं रहने की अपील की है.















Be First to Comment