बिहार के गोपालगंज जिले से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में कई तरह की चर्चाएं होने लगी है।

दरअसल, पति के परदेस जाने के बाद पत्नी का 16 साल के भतीजे संग प्रेम-प्रसंग चलने लगा। हद हो तब हो गई जब दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।


यह मामला जिले के भोरे थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति रोजी-रोटी कमाने के लिए पुणे (महाराष्ट्र) चला गया।



पति की गैरमौजूदगी में 16 वर्षीय नाबालिग संग महिला की नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब परिजनों को इस बात की भनक लगीं घर में विवाद होने लगा।


परिजनों ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। आखिर में महिला के पति को पुणे से वापस बुला लिया गया।

















Be First to Comment