Press "Enter" to skip to content

पश्चिम बंगाल से लाई जा रही 264 लीटर शराब बरामद

बिहार में किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत दो लोगों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि कोचाधामन थाना प्रभारी रंजय कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक वाहन के जरिए अवैध विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर चरधरिया चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की गई।

इस दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 264 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

इस सिलसिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित चौधरी और छोटू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रोहित चौधरी शहर के रुईधासा का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *