बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चा के बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

लखीसराय में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वे सीएम बनने की किसी दौड़ का हिस्सा नहीं हैं. उनका लक्ष्य पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि जनता की सेवा है.

विजय सिन्हा का यह बयान उस समय आया है जब राज्य में एनडीए के भीतर नेतृत्व और ‘बड़े भाई-छोटे भाई’ की भूमिका को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहते हैं.



उपमुख्यमंत्री ने भाजपा और जदयू के रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाते हुए स्पष्ट किया कि गठबंधन में कोई भी दल ‘बड़ा भाई’ या ‘छोटा भाई’ नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों दल सगे भाइयों की तरह हैं और भाइयों के बीच ऊंच-नीच या छोटा-बड़ा नहीं होता. उन्होंने गठबंधन के भीतर किसी भी प्रकार के संघर्ष की खबरों को सिरे से नकार दिया है.



लखीसराय में विकास योजनाओं की सौगात
राजनीतिक संदेशों के साथ-साथ विजय सिन्हा ने अपने गृह क्षेत्र लखीसराय के विकास के लिए खजाना भी खोला. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में करीब 4.35 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.




















Be First to Comment