Press "Enter" to skip to content

किराये के मकान में रहने वाले पति-पत्नी ने तीन मंजिला भवन से लगाई छलांग

बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी तीन मंजिला मकान से कूद गए, जिससे पति की मौत हो गई है तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी पिंटू सिंह शहर में बन रहे डबल डेकर पुल में अभियंता का काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी भेल्दी थाना क्षेत्र के नाहरपुर निवासी प्रिया सिंह के साथ नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र सरोवर के समीप एक किराया के मकान में रह रहा था।

सूत्रों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच में अक्सर झड़प हुआ करती थी। बुधवार की देर रात को पति-पत्नी झड़प करते हुए तीन मंजिला से नीचे कूद गए। इस घटना में पिंटू सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी प्रिया सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गई है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना में घायल प्रिया सिंह की चिकित्सा सदर अस्पताल में हो रही है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *