डिजिटल ठगी और ब्लैकमेलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भोजपुर पुलिस ने ‘सेक्स्टॉर्शन’ के जरिए लाखों की उगाही करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया आरोपी, जिसकी पहचान आदिल राशिद (निवासी- दौलतपुर, आरा) के रूप में हुई है, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था।



पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी आदिल राशिद लड़की के नाम से फर्जी आईडी चलाता था। उसने नाबालिग लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर प्रोफाइल को असली जैसा रूप दिया था।
इसी फर्जी प्रोफाइल के जरिए उसने स्थानीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार से संपर्क साधा। पहले दोस्ती और फिर भरोसे में लेने के बाद, आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक सामग्री रिकॉर्ड कर ली।






















Be First to Comment