Press "Enter" to skip to content

निजी बैंक से कर्ज की किस्त बनी मौत का फंदा, चार मासूमों की मां ने दे दी जान

बिहार के वैशाली जिले में एक महिला ने बैंक और ससुराल की दोहरी प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर बैंक के तीन कर्मियों सहित पति और सास-ससुर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बैंक कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना जिले के राजखंड गांव की है। मृतका की पहचान पवन कुमार की पत्नी दुर्गा देवी (30) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दुर्गा देवी ने करीब एक साल पहले गोरौल स्थित एक निजी बैंक से एक लाख रुपये का लोन लिया था।

आर्थिक तंगी के कारण वह केवल एक किस्त 2900 रुपये ही जमा कर पाई थी। मृतका के पिता अशोक महतो ने पुलिस को बताया कि बैंक के कर्मी वसूली के लिए घर पहुंचे थे और दुर्गा के साथ जमकर गाली-गलौज व मानसिक उत्पीड़न किया।

पिता का आरोप है कि जब दुर्गा ने अपने पति पवन से बैंक की किस्त चुकाने में मदद मांगी, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पति, सास और ससुर ने भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिससे आहत होकर दुर्गा ने खौफनाक कदम उठाया। वह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *