उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है।

यहां एक पिता की हैवानियत के कारण उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को एक बच्ची को जन्म देना पड़ा जो रिश्ते में उसकी बेटी भी है और जैविक रूप से उसकी बहन भी।



इस जघन्य अपराध पर कड़ा रुख अपनाते हुए पॉक्सो कोर्ट ने दोषी पिता को मरते दम तक जेल में रहने यानी उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।



जांच में पता चला कि 35 वर्षीय आरोपी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय से बलात्कार कर रहा था। हैवानियत का सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक कि किशोरी सात महीने की गर्भवती नहीं हो गई। जब यह खौफनाक सच सामने आया तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।




















Be First to Comment