Press "Enter" to skip to content

छत से गिरकर छात्रा की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी के फुलवारी शरीफ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एम्स गोलंबर के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं सामने आए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने मामले को और भी उलझा दिया है।

मामले की गंभीरता तब बढ़ गई जब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। सीसीटीवी वीडियो से खुलासा हुआ है कि छात्रा के चौथी मंजिल से गिरने से कुछ ही समय पहले दो युवक सीढ़ियों के रास्ते ऊपर जाते दिख रहे हैं। छात्रा के गिरने के तुरंत बाद, तीन से चार लड़के तेजी से सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए भी नजर आए।

परिजनों के अनुसार छात्रा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। उन्होनें ने बताया कि कुछ ही देर बाद उन्हें कोचिंग संस्थान से फोन आया था कि उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई है और उसे पटना एम्स (AIIMS) ले जाया गया है। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई प्रियांशु ने कहा कि शुरुआत में हमें लगा कि यह सामान्य दुर्घटना है और हम दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *