सरकारी बैंक में करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने देशभर में 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत की जा रही है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को बैंकिंग सिस्टम का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा, साथ ही हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह मौका खास तौर पर उन ग्रेजुएट्स के लिए है जो भविष्य में बैंक PO, क्लर्क या अन्य बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।



PNB की यह भर्ती देशभर की ग्रामीण, अर्ध-शहरी, शहरी और महानगरीय शाखाओं के लिए है। सबसे अधिक पद इन राज्यों में निकाले गए हैं:
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल,
महाराष्ट्र सहित अन्य राज्य।



महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
ऑनलाइन परीक्षा (संभावित): मार्च 2026 का पहला सप्ताह






















Be First to Comment