वैशाली के हाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काम कर रही सर्वे एजेंसी की टीम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई.

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में खड़े एक ट्रक में सर्वे टीम की अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मृतकों में टीम लीडर रामस्वरूप, सदस्य हेमंत यादव और एक युवती राजा बाई शामिल हैं. सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह टीम किशनगंज से हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वे कार्य के लिए आ रही थी.




















Be First to Comment