Press "Enter" to skip to content

बैंकों में उपभोक्ताओं को भ्रम में डालकर पहुंचा रहे नुकसान

पीएनबी में झांसा देकर उपभोक्ता से 45 हजार रुपये उड़ाने वाला सीसीटीवी कैमरे में शातिर की तस्वीर कैद हो गया है. औरंगाबाद शहर के बैंकों में शातिरों का जमावड़ा हो रहा है. जमा व निकासी करने पहुंच रहे उपभोक्ताओं पर उनकी नजर है.

वैसे भी छिनतई व लूट की घटनाओं में यही शातिर शामिल रहते है. उपभोक्ता के वेश में बैंकों में बैठे रहते है, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाती है. समय मिलते ही वे अपने कारगुजारी में कामयाब हो जाते है. इन्ही शातिरों की वजह से एक व्यक्ति को 45 हजार का नुकसान उठाना पड़ा.

हुआ यह कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी शंभू चौधरी 45 हजार रुपये जमा करने के लिए पुरानी जीटी रोड पर स्थित पीएनबी बैंक गया था. जब वह जमा पर्ची भरने लगा तो उसी वक्त एक शातिर पहुंचा और बोला की फार्म गलत भरा रहा है. पैसा किसी दूसरे खाते में चला जायेगा. फार्म वह खुद भर देगा. ठीक उसी वक्त एक दूसरा शातिर पहुंचा और बोला कि उसके पास 500 रुपये का नोट है और उसे 100-100 रुपये का खुदरा चाहिए.आपको तो ही बैंक में ही जमा करना है. नोट बड़ा होगा तो आसानी होगी.

इसी क्रम में शंभू चौधरी को दोनों शातिरों ने पूरी तरह भरमा दिया. फार्म भरने और खुदरे पैसे को मोटा करने के चक्कर में शंभू फंस गया. एक शातिर उसका फार्म भरने लगा और दूसरा पैसे गिनने लगा. एक से दूसरे पर नजर जाते ही शातिर 45 हजार लेकर फरार हो गया. कुछ ही क्षण में दूसरा व्यक्ति भी फरार हो गया.

बेचारा उपभोक्ता सदमे में आ गया. थक हारकर नगर थाना पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज करायी. वैसे बैंक के सीसीटीवी कैमरे में शातिर की तस्वीर कैद हो गयी है. उपभोक्ता ने उसकी पहचान भी की है. कैमरे में शातिर बाइक लेकर भागते हुए भी दिख रहा है. फिलहाल नगर थाना की पुलिस घटना की छानबीन कर रही

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from StyleMore posts in Style »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *