Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नगर थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित रतनुआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के देवहरा गांव निवासी रामजी महतो के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे हाइवे एंबुलेंस कर्मियों ने युवक को मृत अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. हालांकि एंबुलेंस कर्मियों ने बाइक के नंबर से मृतक के घर का पता लगाकर जम्होर थाने को सूचना दी. वहां से सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और मृत अवस्था में पड़े देख रामजी के शव से लिपटकर चीत्कार उठे. साथ रहे लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया.

परिजनों ने बताया कि हमेशा की तरह वे मजदूरी करने के लिए घर से औरंगाबाद गये थे. लौटने के क्रम में रतनुआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजन दुर्घटना राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग कर रहे थे.

सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया. इधर घटना के बाद से देवहरा गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है. परिजनों ने बताया कि मृतक का इकलौता पुत्र मनीष दूसरे प्रदेश के निजी कंपनी में मजदूरी करता है.

पिता घर पर रहकर मजदूरी करते थे और किसी तरह परिवार का भरण पोषण चलता था. अब पिता की मौत के बाद इकलौते बेटे पर कमाने के साथ-साथ घर की जिम्मेवारीयां भी बढ़ गयी है. नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह-संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगाया जा रहा है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *