केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर (खातीपुरा) से दरभंगा के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाली यह ट्रेन राजस्थान और बिहार के बीच संपर्क को नई गति प्रदान करेगी तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी।
यह नई रेल सेवा विशेष रूप से रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होगी। वर्तमान में अजमेर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक रेल सेवा संचालित है, वहीं अब इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

जयपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रमुख पर्यटन स्थलों और औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है, जबकि दरभंगा मिथिला संस्कृति, शिक्षा और ऐतिहासिक महत्व का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में यह रेल सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को आसान बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।










Be First to Comment