Press "Enter" to skip to content

बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

बिहार में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 जून से 24 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने 18 जून को उत्तर बिहार और सीमांचल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं।

इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

वहीं पश्चिम चंपारण और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, गया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *