दिल्ली पुलिस ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर एक आतंकी को रांची से गिरफ्तार किया है. संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार हुए शख्स की आईएसआईएस से जुड़े होने की आशंका है.

दिल्ली पुलिस, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तीनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ये सफलता हासिल की है. दिल्ली पुलिस, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ लिया है.



इनमें एक संदिग्ध दिल्ली से गिरफ्तार हुआ है तो दूसरा रांची के इस्लामनगर इलाके से मिला है. दूसरे संदिग्ध का नाम आफताब है. पुलिस ने दिल्ली से आफताब को गिरफ्तार किया. आफताब मुंबई का रहने वाला है लेकिन गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है. दोनों गिरफ्तार संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है.



दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले में बड़ी कार्रवाई कर रही है. देश भर में अलग-अलग जगह पुलिस छापेमारी कर रही है और संदिग्धों को पकड़ रही है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस देश भर के अलग-अलग राज्यों के 12 से अधिक ठिकानों पर रेड मार चुकी है. इन ठिकानों से कुल आठ आतंकियों को हिरासत में लिया गया है. मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे अभी जांच कर रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं.














Be First to Comment