मुजफ्फर पुरशहर के कलमबाग रोड में अपराधियों ने डॉक्टर शैलेंद्र कुमार की पत्नी शशि सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना मंगलवार सुबह छह बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के परिसर की है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी कलमबाग चौक की ओर भाग निकले. शशि सिंह शोर मचाते हुए कुछ दूर तक अपराधियों के पीछे दौड़ी. तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

चेन छिनतई की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार व काजीमोहम्मदपुर थाने के प्रभारी थानेदार शिब बालक कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस छानबीन कर रही है. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में चेन छिनतई करते दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गयी है. अपाचे बाइक के आगे- पीछे दोनों का नंबर प्लेट नहीं लगा था. बाइक चला रहे अपराधी का चेहरा गोल- मटोल व सिर पर हेलमेट लगा रहा था. वहीं, पीछे बैठा अपराधी पतला- दुबला था. दोनों का चेहरा खुला और उम्र 25 से 32 साल के बीच में बताया जा रहा है.



जानकारी के अनुसार, डॉ. शैलेंद्र कुमार का अघोरिया बाजार में क्लीनिक है. उनका आवास बेला नंद बिहार कॉलोनी में है. उनकी पत्नी शशि सिंह हाउस वाइफ है. मंगलवार की सुबह वे अपने मोहल्ले व परिचित महिलाओं के साथ मां जानकी का दर्शन करने के लिए सीतामढ़ी टूरिस्ट वैन से जा रही थी. सुबह साढ़े पांच के आसपास वह घर से निकली.



कलमबाग रोड में रिलायंस पेट्रोल पंप पर टूरिस्ट वैन रूक गयी. शशि सिंह की कुछ महिला मित्र आने वाली थी. वह वैन से नीचे उतर कर पेट्रोल पंप के परिसर में टहल रही थी. इस बीच बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे. पहले एक बार उनका चक्कर काटा. फिर, दूसरी बार में आया और उनके पास बाइक धीमा किया. पीछे बैठा अपराधी उनके गले से चेन झपटा. वह शोर मचाते हुए पीछे दौड़ी लेकिन, बदमाश कलमबाग की रोड की भाग निकले











Be First to Comment