Press "Enter" to skip to content

इश्क की राह में बाधा बनी 19 वर्षीया छात्रा तो बौखलाहट में उठा लिया खतरनाक कदम

बिहार के समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना में 19 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप एक निजी स्कूल के शिक्षक पर लगाया जा रहा है. घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं.

बताया जा रहा है कि परसा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी (19) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह अन्य दिनों की तरह सोमवार को दरभंगा जिला के बहेड़ी स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने जा रही थी.

गुड़िया कुमारी पगडंडी से होते हुए बगीचे के रास्ते से जा रही थी, तभी परसा और बघौनी गांव के बीच अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए.परिजन निजी स्कूल के एक शिक्षक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई.

परिजनों का कहना है कि निजी स्कूल का शिक्षक पहले भी जान से मार देने की धमकी दे चुका था. बताया जा रहा है कि शिक्षक का किसी से प्रेम संबंध था, जिसका गुड़िया विरोध कर रही थी. आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. ग्रामीणों ने स्कूल के एक वाहन में भी आग लगा दी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *