Press "Enter" to skip to content

नदी पार कर खेत देखने गए अधेड़ की मौत के बाद पहुंची पुलिस

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की भदैया पंचायत के नून नदी की उपधारा में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई. उसकी पहचान स्व. रामयतन सहनी के पुत्र हीरालाल सहनी (58) के रूप में की गई है.

बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि हीरा लाल सहनी प्रतिदिन नून नदी की उपधारा पार कर खेती-बाड़ी का कार्य संपादित करते थे. मंगलवार को भी प्रति दिन की तरह खेत देखने गये थे. लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे.

परिजनों ने देर रात तक उनकी खोजबीन की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बुधवार सुबह नून नदी की उपधारा में एक शव को उपलाते देखा. जिसकी पहचान हीरा लाल सहनी के रूप में की गई. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों ने दी. सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कराने में मदद की.

साथ ही विधायक राजेश कुमार सिंह की ओर से परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की. विधायक राजेश कुमार सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हीरालाल सहनी एनडीए के एक समर्पित कार्यकर्ता थे. जिसकी भरपाई संभव नहीं है. अंजनी कुमार सिंह, रामभजन साह, सुरेंद्र सहनी, इंदल सहनी, विनोद महतो, कंचन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *