मुंगेर जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने सितारिया चौक पर एक होटल से पंजाब के दो हथियार तस्कर और मुंगेर के एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है. दो पिस्टल,चार मैगजीन एवं 14 जिंदा कारतूस भी इनके पास से बरामद किए गए.

गिरफ्तार पंजाब के तस्कर ने इस हथियार की पूरी डिलिंग की कहानी जब सुनाया तो पुलिस भी दंग रह गयी. क्योंकि यहां हथियार कारोबारियों ने सिडिंकेट बना रखा है और मार्केर्टिंग के लिए ई-रिक्शा चालक तक को लगा रखा है.



पंजाब के तस्करों ने मुंगेर के हथियार सप्लायर को ऑनलाइन उसके खाते पर पैसा पेमेंट किया. पंजाब के तस्करों ने 64 हजार में दो पिस्टल व चार मैगजीन और 12 हजार में 14 कारतूस खरीदा था.सोशल मीडिया पर ट्रोल वीडियो से उन्हें जानकारी मिली थी और मुंगेर से उन्होंने हथियार खरीदे थे.



हथियार डिलिंग में मुंगेर के ई-रिक्शा चालगिरफ्तार मंजोत सिंह ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर हथियारों से जुड़ा मुंगेर का वीडियो देखा था. जिससे उसे पता चला कि मुंगेर में सस्ते दर पर और बढ़िया किस्म का पिस्टल और अन्य हथियार मिलता है.




वीडियो देखने के बाद उसे लगा कि वह भी मुंगेर से हथियार खरीद कर लाए और पंजाब से उसने मुंगेर आने के लिए ट्रेन पकड़ लिया. यहां से हथियार लेकर कार रिजर्व कर पटना जाता और वहां से ट्रेन पकड़ कर पंजाब जाता, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया.क का मेन रोल था. जिसे अब पुलिस ढूंढ रही है.























Be First to Comment