Press "Enter" to skip to content

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सड़कों पर लगा पानी

समस्तीपुर जिले में शुक्रवार की शाम से झमाझम बारिश का दौर जारी है. शनिवार को भी दिन में जमकर बारिश हुई. जिले में 34.7 मिमी बारिश हुई है. बारिश से किसान खुश हैं. उनके धान में बारिश का पानी ने जान फूंक दिया है.वहीं जिन किसानों के पास धान का बिचड़ा तैयार है, वे खेत में कदवा कर धान की रोपाई में जुट गये हैं.

बारिश के कारण मौसम का रूख भी नम्र हुआ है. लोग प्रचंड गर्मी से परेशान थे. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आयी है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बारिश के बाद अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा.

बारिश के कारण मुख्य सड़क से लेकर गलियों में जलजमाव की स्थिति बनी है. कई कार्यालय का परिसर भी जलमग्न है. सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने भी जलजमाव है. वहीं समाहरणालय परिसर में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग व सूचना जनसंपर्क कार्यालय के सामने भी जलजमाव है. पानी निकालने के लिये पंप सेट लगाया है.

धान की रोपाई के ताक पर बारिश नहीं होने के कारण जिले में धान की रोपाई लक्ष्य का 55 प्रतिशत ही हो सका है. बारिश होने से किसान तैयार बिचड़े की रोपनी कर सकेंगे. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने कहा कि मानसून अनुकूल होने के कारण 48 तक वर्षा की संभावना बनी हुई है. उसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आने की संभावना है.

उन्होंने किसानों को सलाह दिया है कि वर्षा की संभावना को देखते हुये किसान यथाशीध्र धान की रोपाई का काम समाप्त करें. जिनके पास धान का बिचड़ा उपलब्ध है, वे किसान 10 अगस्त तक धान की रोपाई का काम खत्म कर लें.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *