बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रजैसी स्थित मरगंग नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. उसकी पहचान गांव के ही शिवदयाल राय के पुत्र चंदन कुमार के रुप में की गई है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि किशोर साथियों के साथ मरगंग नदी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया.



हल्ला होने पर परिजन व ग्रामीण नदी तट पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को पानी से बाहर निकाला गया. उसे आननफानन में सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.



घटना की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच मृतक के परिजन को ढांढस बंधाया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.





















Be First to Comment