गर्मी के तेवर फुहारों से नम पड़ गये हैं. माैसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर नहीं थमेगा. माॅनसून की बढ़ती सक्रियता के साथ विशेष रूप से उत्तर बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है. पिछले तीन दिनों से उमस भरे माहौल के बीच हो रही हल्की बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है.

मंगलवार दिनभर आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा रहा और रुक-रुक कर बारिश होती रही.
शाम करीब छह बजे हुई झमाझम बारिश ने तो मौसम को पूरी तरह खुशगवार बना दिया. इससे लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली.



मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बारिश जारी रहने के आसार हैं. यह गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. विभाग द्वारा तीन अगस्त तक के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं.



इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. खुले में काम करने वाले लोगों और किसानों को सावधानी बरतने को कहा गया है.






























Be First to Comment