Press "Enter" to skip to content

मोबाइल ठीक कराने के लिए निकली लड़की नहीं लौटी घर

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व हत्या की नीयत से जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विगत 26 जुलाई को पीड़ित लड़की घर से मोबाइल ठीक कराने के लिए निकली थी. घर नहीं लौटने पर 27 जुलाई को उनके पिता ने अपहरण की शिकायत दर्ज करायी. देर शाम तक दोनों आरोपी जो अपहरण के केस में वांक्षित थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं घटना में उपयोग किये गये कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

थानाध्यक्ष राजा सिंह ने आरोपी पिंटू शर्मा को लेकर सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना, जहां लड़की बेहोशी की हालत में मिली थी, ले जाकर घटना का मुआयना किया और कांड में संलिप्त अन्य लोगों के संदर्भ में विशेष जानकारी ली.

थानाध्यक्ष ने बताया कि औराई के एक गांव में जहां घटना घटित हुई थी, वहां से आरोपियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज समेत सभी सिस्टम को हटा दिया गया था, जबकि पूर्व से वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. इससे मामला और संदिग्ध हो गया.

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. पीड़ित लड़की एसकेएमसीएच में इलाजरत है. वहीं घटना को लेकर डीएसपी शहरियार अख्तर ने भी सोमवार को औराई थाने का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच की.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *