गत ढाई साल से अधर में अटके बेनीपुर बाइपास सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इसे लेकर डीएम कौशल कुमार ने पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ बाइपास स्थल का निरीक्षण किया.

उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही एसडीओ मनीष कुमार झा को सड़क निर्माण में अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए कार्य स्थल पर पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.



बेनीपुर मुख्य बाजार के विभिन्न सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दवाब से उत्पन्न जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन साल पूर्व बाइपास निर्माण प्रारंभ किया गया था. हालांकि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा निजी जमीन होने की बात कह निर्माण कार्य बाधित कर दिया गया था.



इस कारण निर्माण अवधि की समय-सीमा समाप्त होने के लगभग दो साल बीत जाने के बावजूद बाइपास सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है. जिलाधिकारी स्वयं निर्माण स्थल का मुआयना कर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता व स्थानीय प्रशासन को पुलिस बलों की तैनाती के बीच लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने का सख्त निर्देश दिया.




डीएम ने कहा कि सभी लोगों को नोटिस जारी कर दी गयी है. सड़क निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.























Be First to Comment