Press "Enter" to skip to content

एसएसबी ने सीमावर्ती ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों संग की बैठक

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 71वीं वाहिनी की कंपनी जमुनिया कैम्प में एक ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता कंपनी के नए प्रभारी सहायक कमांडेंट टी शेरिंग चोसगयाल द्वारा की गई.

बैठक में उपस्थित स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए चोसगयाल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ हमारा बेहतर संबंध बना रहे. इसको लेकर ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन करना एसएसबी का रूटीन वर्क है.

ऐसा करने से आपसी समन्वय बना रहता है और सीमा पर तस्करी, राष्ट्रीय विरोधी एवं असामाजिक गतिविधियों को रोक पाने में सभी का अपेक्षित सहयोग हमें मिल पाता है. इस दौरान सीमावर्ती लोगों की समस्याओं को भी उन्होंने सुना और सुनने के बाद कहा कि हमारा मकसद किसी को सीमा पर अकारन रोकना-टोकना नहीं बल्कि गलत लोगों को पकड़ना है. इसके अलावे सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की लोगों को जानकारी दी गई.

मौके पर मुखिया अरविंद पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मनोज जयसवाल, रमाशंकर कुशवाहा, सरपंच सबुनंदन कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, पूर्व मुखिया वीरेन्द्र नाथ सक्सेना, अमरेंद्र कुशवाहा, बिपिन कुमार, ग्रामीण नवीन कुमार समेत दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *