Press "Enter" to skip to content

पूर्व पैक्स अध्यक्ष के घर से नकद सहित 25 लाख के जेवर चोरी

बिहार राज्य के गया में वजीरगंज बाजार से सटे मीरगंज गांव में रहनेवाले पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ पोलित के घर में रविवार की देर रात खिड़की तोड़ कर चोरों ने 60 हजार रुपये नकद व गोदरेज में रखे लाखों रुपये के जेवर व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. पीड़ित ने आवेदन में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान की जानकारी वजीरगंज थाने को दी है.

इस घटना में भी चोरों ने खिड़की कबाड़ कर कमरे में प्रवेश कर आराम से चोरी करके निकल गये. गृहस्वामी को अहले सुबह में इस घटना की जानकारी तब हुई जब उस कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया. तब दरवाजा अंदर से बंद था.

गृहस्वामी राजेश कुमार ने बताया कि हमेशा उसी कमरे में सोते थे. लेकिन रविवार की रात कोटा में पढ़ाई कर रहे एक पुत्र को कोटा जाना था. इसलिए उसके लिए सब तरह से पूरी तैयारी को करने को लेकर रात 12 बजे तक हमलोग बगल वाले कमरे पत्नी एवं बेटे के साथ सो गये. इस क्रम में पत्नी ने चोरी वाले कमरे का खिड़की दरवाजा पूरी तरह से बंद कर दिया था. जबकि दूसरे कमरे में बाहर का दरवाजा बंद करने बाद हमलोग सो गये.

सुबह में करीब तीन बजे जब घर में झाड़ू देते हुए मेरी पत्नी ने उस कमरे का ताला खोलने का प्रयास किया तब दरवाजा अंदर से बंद मिला. तभी हम आशंकित हो गये कि लगता है कि मेरे घर में भी आज चोरी हो गई रात में पुत्र को जगाकर कमरे के बाहर देखने भेजा गया तो खिड़की का लोहे का जंगला उखाड़ कर खिड़की खुला था.

इसके बाद घटना की जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी गयी. तब कमरा खोले जाने के बाद नकद रुपए के साथ गोदरेज का समान इधर उधर बिखरा मिला व गोदरेज में रखे गये सोने का जेवर गायब मिला. सुबह में पुलिस ने घटनास्थल का गंभीरता पूर्वक छानबीन कर वापस लौट गये.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *