Press "Enter" to skip to content

बिहार के समस्तीपुर में बैट्री चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में बिथान पुलिस ने बैट्री चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी पहचान पुसहो गांव निवासी नगीना यादव के पुत्र अंकित कुमार के रूप में बतायी गयी है.

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बैट्री चोरी से संबंधित एक मामला थाने में दर्ज कराया गया था. पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. संदेह के घेरे में आये युवक अंकित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि बिथान थाना क्षेत्र में अपराध और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. साथ ही क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस इसी प्रकार सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाये रखेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *