तकनीक के इस युग में कंप्यूटर के ज्ञान के अभाव में रोजगार पाना असंभव है. युवाओं को वर्तमान परिवेश में हुनरमंद बनने के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी है.

ये बातें बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीनगर बाजार के एक निजी कंप्यूटर केंद्र का उद्घाटन करते हुए शिक्षाविद् सह सलहा पंचायत के मुखिया विपिन कुमार राय ने कही. अध्यक्षता कुंदन सहगल ने की. संचालन चितरंजन कुमार ने किया.



युवा समाजसेवी राममोहन राय ने कहा कि बदलते परिवेश में युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है. तकनीकी शिक्षा से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की तकदीर बदल सकती है. संस्थान की ओर से दर्जनों छात्रों को सम्मानित किया गया.



मौके पर इं. प्रवीण कुमार, देवेंद्र राय, मिथुन कुमार, गुंजन राय, पिंटू राय, माधव कुमार, गजेंद्र रजक, गजेंद्र कुमार, मनोज, स्वाति, निशा, अर्पिता, श्रवण, शशि मौजूद थे.

























Be First to Comment