बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में जैतपुर थाना क्षेत्र कोलवारा गांव में सर्पदंश से एक छात्र की मौत हो गयी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद शुक्रवार को दाह संस्कार कर दिया गया.



मुखिया प्रतिनिधि श्रीनाथ राम ने बताया कि कोलवारा गांव निवासी रमेश राम का पुत्र अमरेश कुमार (14) गुरुवार को घर में सोया हुआ था. तभी एक विषैले सांप ने डस लिया.



परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अमरेश आठवीं का छात्र था. वहीं अमरेश की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.



































Be First to Comment