Press "Enter" to skip to content

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीनी

मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के पताही परशुरामपुरम गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला शकुंतला कश्यप से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली. इस दौरान अपराधियों ने उनको कुछ दूर तक सड़क पर घसीट दिया. वह गिरकर जख्मी हो गयी. यह वारदात 14 जुलाई की सुबह करीब 6:25 बजे हुई.

घटना के समय शकुंतला कश्यप अपने पति शशि भूषण कश्यप के साथ टहल रही थी. चेन छीनने के बाद अपराधी यादव नगर की ओर भाग निकले. घटना के बाबत पीड़िता ने सदर थाने में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस अपराधियों का सुराग लगाने के लिए लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

प्राथमिकी में शकुंतला कश्यप ने बताया है कि वह रोजाना की तरह 14 जुलाई को सुबह करीब 5:15 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं. वह पताही रूप डुमरी हनुमान मंदिर तक गई और वहां से वापस घर लौटते समय क्वांटम एकेडमी परशुरामपुरम् के पास बाइक पर सवार दो व्यक्ति पीछे से आए और उसके पास आकर रुक गए. उनमें से एक, जो बाइक पर पीछे बैठा था, उसने उनके गले से सोने की चेन झपट ली, जिससे वह चिल्लाते हुए सड़क पर गिरकर जख्मी हो गयी.

उसके पति उनसे थोड़ी दूर आगे चल रहे थे, उनकी चीख सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक लुटेरे तेजी से बाइक पर सवार होकर यादव नगर चौराहा की ओर फरार हो चुके थे. पीड़िता के अनुसार, छीनी गई चेन का वजन लगभग 15 ग्राम था.

बदमाशों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बाइक चलाने वाले व्यक्ति ने हरे और पीले रंग की धारीदार शर्ट पहनी थी, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने मटमैले रंग की शर्ट पहन रखी थी और वह दुबला-पतला था. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *