हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर इन दिनों तुर्की में रेल ट्रैक के पास गिट्टी गिराने का काम चल रहा है. इसको लेकर गुरुवार को दोपहर से शाम तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया.

इसके कारण मुजफ्फरपुर से खुलने वाली दो लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन को रि-सिड्यूल कर दिया गया. कई ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया गया.



गाड़ी 07312 मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा को 2 घंटे रि-सिड्यूल किया गया. वहीं गाड़ी 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्ली को दो घंटे से अधिक रि-सिड्यूल कर खोला गया.



इसके कारण गर्मी और उमस में यात्री परेशान रहे. गाड़ी 13225 जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया गया.



























Be First to Comment