Press "Enter" to skip to content

कांवरियों के स्वागत के लिए सुल्तानगंज सज-धज कर तैयार

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर 01.00 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा करेंगे. इसके बाद 2.45 बजे उपमुख्यमंत्री चौधरी बांका जिले के धौरी प्रवेश द्वार पर श्रावणी मेला का उद्घाटन करेंगे.

सुलतानगंज में गंगातट स्थित नमामि गंगे घाट पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. उद्घाटन के बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा का सांस्कृतिक आयोजन होगा. इसकी तैयारी भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से की जा रही है. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी करेंगे.

श्रावणी मेला को लेकर ट्रॉफिक नियम व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण व ट्रॉफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने देर शाम नप सभागार में प्रेस वार्ता कर मेला का विधि व्यवस्था को लेकर जानकारी देते बताया कि पूरा मेला क्षेत्र में नौ स्थान पर अस्थायी थाना खोला गया है.

जिसमें शाहाबाद चौक, शिवनंदनपुर, न्यू बाइपास नया अस्थायी थाना पहली बार खोला गया है.सभी अस्थायी थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष के साथ मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किया गया है. मेला क्षेत्र में 1500 से अधिक पुलिस बल विभिन्न जिला से तैनात किया गया है. हर जगह निगरानी के लिए बाइक गश्ती दल, घुड़सवार दल रहेगा.

चप्पा-चप्पा पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है. दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी तैनात किया गया है. सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए पूरी व्यवस्था किया गया है. देर शाम एसएसपी ह्द्रयकांत ने सभी स्थान का सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया. नियंत्रण कक्ष,पुलिस शिविर चेक पोस्ट आदि स्थान पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *