बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार देर शाम एक हृदय विदारक हादसा हो गया, जिसमें शौचालय की टंकी साफ करते समय बाप-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई.

यह हादसा जिले के लरझाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है. घटना उस वक्त हुई जब भानू साह के बेटे राम उमेश साह (42) घर के शौचालय की सेफ्टी टंकी में रिसाव रोकने के लिए सफाई करने उतरे.



काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो उनके भाई दया राम साह ने टंकी में उतरने का फैसला किया. जब वह भी नहीं लौटे तो दया राम का 15 वर्षीय बेटा राधेश्याम कुमार नीचे गया, लेकिन तीनों ही टंकी के अंदर बेहोश हो गए.



शोर मचने पर स्थानीय लोग जमा हो गए. आनन-फानन में जेसीबी मंगवाकर टंकी की दीवार को तोड़ा गया और रस्सियों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया. उन्हें तत्काल हसनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर किया गया. परंतु रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया.





















Be First to Comment