रामदयालुनगर मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन उन्नति शॉपी में आयोजित किया गया।

इसमें आईटी प्रभारी राज प्रताप सिंह से कार्यकर्ताओं के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने बारीकी से बताया कि कैसे हर बूथ को जीता जा सकता है।





पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने अपने अनुभव से कार्यकर्ता बताया कि कैसे आगे बढ़ कर काम करना है। जिला महामंत्री रवि शंकर कुशवाहा और मंत्री परितोष सिंह ने भी बताया कि कैसे बूथ कमेटी को अच्छे से बना सकते हैं।



इस कार्यशाला में जिला प्रभारी अमिताभ कुमार, दोनो मंडल महामंत्री अजय चंद्रवंशी और पंकज चौहान, उपाध्यक्ष मंजू सिंह, कमलावती, शिवेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी रंजन ओझा, मंत्री नुन्दन सिंह, संजीव सोनू, रविभूषण कुशवाहा, आईटी संयोजक सुभेन्दु सिंहा, महिला अध्यक्ष संगिना कुशवाहा, मेघनाथ राम, अमित कुमार, अमन कुमार, सत्येंद्र सिंह, आनंद राठौड़, दिनेश चौधरी, प्रमोद कुमार, संजुला सिन्हा, नगीना देवी, किरण झा, रामा शंकर महतो, राजीव कुमार पाराशर, प्रियंका सिंह आदि मौजूद थे।
















Be First to Comment