Press "Enter" to skip to content

बाबा स्थान की दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में रोसड़ा के जड़ही रोड स्थित बाबा देवनी स्थान मंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों ने गेट एवं कमरे का ताला तोड़ नगदी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की.

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में रात्रि के समय लोग मौजूद नहीं थे. शुक्रवार की अहले सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने गए, तब ताला टूटा देख लोगों को जानकारी दी. चोरों ने गेट के बाहर लगे दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे सारे नगदी चोरी कर लिये.

एक कमरे का भी ताला तोड़ उसमें रखे दूसरे दान पेटी से भी नगदी उड़ा लिये. तीसरा छोटा दान पेटी का ताला तोड़ कर उसमें रखे नगदी भी अपने साथ ले गए. इसके अलावे मंदिर में लगे सभी बिजली के बल्ब को खोल लिया. कमरे में रखे एंप्लीफायर,लोहा का तीन इंच का पाइप एवं अन्य सामान की भी चोरी कर ली. थानाध्यक्ष चोरों की पहचान करने में जुट गए हैं.

कुछ दिन पूर्व भी चोरों ने मंदिर में लटके बड़े-बड़े घंटे को भी चोरी कर लिया था. दान पेटी भी तोड़कर नगदी उड़ा लिए थे. मंदिर के आसपास नशा सेवन करने वाले उचक्के की मौजूदगी हमेशा बनी रहती है.

मौके पर देवनी बाबा विकास समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार मिश्र,सचिव राहुल कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुड्डू, सुनील कुमार मिश्र, अंकेश चौधरी, अखिलेश कुमार मिश्र, विजय महतो, रामप्रकाश महतो, डब्लू मिश्र, नितेश मिश्र, अमित कुमार, दिनेश महतो, लक्ष्मी महतो आदि उपस्थित थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *