Press "Enter" to skip to content

पटना में मेट्रो चलेगी इसी साल से

पटना मेट्रो की सौगात इसी साल के अगस्त महीने में लोगों को मिल सकती है. जिसे लेकर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने की कोशिश जारी है. पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी की दूरी सिर्फ 14 मिनट में तय की जा सकेगी.

इसके साथ ही कार्य में तेजी लाने को लेकर फिर से नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है. वर्तमान की बात करें तो, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल पहुंचने के लिए लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ जाता है, जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन, मेट्रो की सौगात मिलने के बाद इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकेगा.

बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी के बीच लगभग 6.107 किमी लंबे प्राथमिक कॉरिडोर पर चलने वाली मेट्रो मात्र 14 मिनट में इस दूरी को तय करेगी. अभी इस दूरी को व्यस्त समय में तय करने में 30 मिनट से दो घंटे तक का समय लग जा रहा है. पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर पर पांच स्टेशन बन रहे हैं, लेकिन शुरुआती चरण में मेट्रो ट्रेन केवल चार स्टेशनों, आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी पर ही रुकेगी. खेमनीचक स्टेशन तकनीकी कारणों से थ्रू रहेगा, यानी वहां मेट्रो नहीं रुकेगी.

इधर, काम में तेजी लाने के लिए नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने डीएमआरसी को आदेश जारी कर दिया है. इस दौरान डिपो से लेकर आईएसबीटी और मलाही पकड़ी तक एक-एक स्टेशन पर होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही कहा कि, कॉरिडोर को तय लक्ष्य के अनुरूप चालू करना प्राथमिकता है. इसको ध्यान में रखकर दिल्ली मेट्रो और संबंधित एजेंसी गुणवत्तापूर्ण कार्य करें. लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी, इसका ध्यान रखने का आदेश दिया गया. उम्मीद की जा रही है कि, लोगों को 15 अगस्त को मेट्रो की सौगात मिल जायेगी.

जानकारी के मुताबिक, मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन लगभग तैयार हो चुका है. अब प्लेटफॉर्म पर मेट्रो के हेड और टेल प्वाइंट, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन संबंधी तकनीकी कार्य पूरे किये जा रहे हैं. राजधानी पटना को नई गति देने वाली पटना मेट्रो परियोजना पर दिन-रात काम चल रहा है. जीरो माइल से भूतनाथ तक ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) ड्रॉपिंग और क्लिपिंग का कार्य अंतिम चरण में है. प्राथमिक कॉरिडोर पर टी और यू गार्डर अत्यंत सटीकता से स्थापित किए जा रहे हैं. पियर निर्माण, स्टेशन डेवलपमेंट, स्टील स्ट्रक्चर फैब्रिकेशन और इलेक्ट्रिकल फिट-आउट्स जैसे तमाम काम एक साथ तेजी से हो रहे हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *