Press "Enter" to skip to content

राजमिस्त्री का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर  थाना क्षेत्र के कर्रख भवंदा में राजमिस्त्री का शव पहुंचते ही गांव में कोहरा मच गया. शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया.

मृतक राजमिस्त्री की पहचान भावंडा वार्ड सात निवासी रामेश्वर राम के पुत्र अकलू राम के रूप में की गयी है. घटना के बारे में बताया जाता है कि अकलूराम करीब 8 वर्षों से गांव के ही ठेकेदार नवीन महतो व शंभू दास के साथ सोनीपत में राजमिस्त्री का काम करता था. वहीं सीढ़ी से नीचे गिरने के क्रम में अकलू राम घायल हो गया. 

लोगों ने उसे सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. ठेकेदार नवीन महतो ने बताया कि अकलू राम सीढ़ी पर चढ़ने के क्रम में चक्कर खाकर गिर गया. गिरते ही उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सोनीपत से एंबुलेंस से शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार सही समय से अकलू राम का समुचित इलाज नहीं कराया. जिस कारण उसकी मौत हो गई है. इधर, सोनीपत से शव घर पहुंचते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

बताया जाता है कि अकलू के मौत हो जाने से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. तीन बेटी व एक बेटा के सिर से पिता का साया उठ गया है. पत्नी गीता देवी रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी. अकेले अकलू राम के कमाई से ही उसके परिवार का भरण पोषण होता था. अकलू के मौत हो जाने से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *