Press "Enter" to skip to content

हथियार और दस्तावेज के साथ कुख्यात को एसटीएफ ने दबोचा

बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने समस्तीपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एके-47 और इंसास रायफल जैसे सेना स्तर के हथियारों के साथ कुख्यात अपराधी सरोज सिंह को उसके चार सहयोगियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है.

सरोज सिंह पूर्व में बिहार पुलिस का सिपाही रह चुका है और वर्तमान में निलंबित चल रहा है. छापेमारी में सेना के स्तर के हथियार और भारी दस्तावेज बरामद हुए हैं. सरोज कुमार सिंह वर्ष 2008 में बिहार पुलिस में आरक्षी के रूप में नियुक्त हुआ था.

जहानाबाद जिले के यातायात थाना में पदस्थापित रहते हुए उस पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के प्रमाण मिले. इसके बाद उसे पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा अनुशासनहीनता और संदेहास्पद आचरण के आधार पर निलंबित कर दिया गया. उसके विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या की कोशिश, बलवा, आर्म्स एक्ट का उल्लंघन, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं.

छापेमारी में मिले ये हथियार, 22 जाली मुहरें:
छापेमारी में एक एके-47 रायफल, 1 मैगजीन , एक इंसास रायफल , एक कारबाइन , .एक 306 बोर रायफल , दुनाली रायफल का बैरल , 145 जिंदा कारतूस, 6 मैगजीन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, ज़मीन के दस्तावेज (अनुमानित मूल्य रुपये 1 करोड़ 10 लाख), दो मोबाइल (एप्पल और सैमसंग) और 22 जाली मुहरें बरामद की गई.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *