Press "Enter" to skip to content

पीजी के इन संकायों का रिजल्ट जारी

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभागों के सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसे लेकर सूचना भी परीक्षा विभाग ने जारी कर दी है.

परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि कोशी कॉलेज, खगड़िया पीजी सेंटर में सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 212 परीक्षार्थियों में 204 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 4 प्रमोटेड तथा 4 परीक्षार्थी फेल हुए. वहीं आरडी एंड डीजे कॉलेज, पीजी सेंटर के सामाजिक विज्ञान व मानविकी विज्ञान के विषयों में कुल 498 परीक्षार्थियों में 470 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 11 प्रमोटेड तथा 11 परीक्षार्थी फेल हुए.

जबकि 3 परीक्षार्थी निलंबित हुए थे. विश्वविद्यालय के सामाजिक व मानविकी विज्ञान संकाय में कुल 559 परीक्षार्थियों में 533 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 20 प्रमोटेड तथा 6 परीक्षार्थी फेल हुए.

केकेएम कॉलेज, जमुई पीजी सेंटर के सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 222 परीक्षार्थियों में 214 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 3 प्रमोटेड तथा 5 परीक्षार्थी फेल हुए. केएसएस कॉलेज, लखीसराय पीजी सेंटर के सामाजिक एवं मानविकी विज्ञान विषयों में कुल 231 परीक्षार्थियों में 223 उत्तीर्ण, 2 प्रमोटेड तथा 6 फेल हुए.

आरडी कॉलेज, शेखपुरा पीजी सेंटर के सामाजिक व मानविकी विज्ञान विषयों के कुल 189 परीक्षार्थियों में 185 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 2 प्रमोटेड तथा 2 फेल हुए. वहीं एसकेआर कॉलेज, बरबीधा पीजी सेंटर के सामाजिक विज्ञान संकाय के विषयों में कुल 46 परीक्षार्थियों में 45 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा एक परीक्षार्थी फेल हुए.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *