Press "Enter" to skip to content

सुबह में करना था सरेंडर, झांक रहे थे खिड़की से

पटना में कोर्ट परिसर में बने अधिवक्ता संघ के भवन में अपराधियों के छिपे होने की सूचना से अफरातफरी मच गयी. आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित पटना सिटी व्यवहार न्यायालय की यह घटना है. जहां अधिवक्ता संघ के नये भवन परिसर में तीन अपराधी छिपे हुए थे. शुक्रवार की देर शाम को तीनों को गिरफ्तार करने आलमगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गयी. हाईवोल्टेज ड्रामा चला.

दरअसल, कोर्ट परिसर बंद होने के बाद ये तीनों अपराधी खिड़की से झांकते हुए दिखे. इस बीच आलमगंज थाना की पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही ये तीनों अपराधी कमरे में छिप गए. पुलिस का शक अब और गहराने लगा. पुलिस ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को बुलाया ताकि कोर्ट परिसर का दरवाजा खोला जाए.

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी मौके पर आए और कोर्ट परिसर का मेन गेट खोल दिया. उन्होंने बताया कि खुसरूपुर में जमीन विवाद के मामले के अभियुक्त कोर्ट में सरेंडर करने आए थे. लेकिन कोर्ट का समय समाप्त हो गया जिसपर वकील ने तीनों को चैंबर में ही रात में रहने के लिए कह दिया था.

सुबह कोर्ट खुलने पर तीनों को सरेंडर करना था. ये तीनों अभिुयक्त चैंबर की खिड़की से झांक रहे थे. पुलिस को सूचना मिली कि नये भवन में तीन अपराधी छिपे हैं.

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बताया कि तीनों चैंबर में ही हैं. उन्होंने बताया कि कोर्ट का मेन गेट खोल दिया गया है. पुलिस इस संबंध में लिखित आवेदन देती है तो विधि सम्मत कार्रवाई के तहत चैंबर खोलने की अनुमति दी जाएगी.

वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि अभियुक्तों की विरोधी पार्टी ने पुलिस को कोर्ट में अभियुक्तों के छिपे होने की सूचना दी है. एएसपी अतुलेझा ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर टीम को भेजा है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *