Press "Enter" to skip to content

यहां प्लेन की लेटलतीफी से परेशान रहे यात्री

दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों के परिचालन में विलंब होने से यात्री परेशान रहे. रविवार को दरभंगा-मुंबई रूट पर स्पाइसजेट का जहाज पांच घंटे लेट से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इस कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. पैसेंजर व स्टाफ के बीच इसे लेकर नोक-झोंक की भी खबर है.

विमान रद्द होने की आंशका से पैसेंजर परेशान थे, हालांकि फ्लाइट के परिचालन से राहत मिली. जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एसजी 116 को निर्धारित समय के अनुसार सुबह 09.30 बजे यहां से टेक ऑफ करना था, लेकिन आज फ्लाइट पांच घंटे बाद दोपहर बाद 02.52 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ.

बताया गया कि मुंबई-दरभंगा रूट पर संचालित विमान एसजी 115 सुबह नौ बजे के स्थान पर दोपहर बाद 02.04 बजे यहां पहुंचा, इसी कारण ऐसी स्थिति बनी. अन्य रूटों पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी मिली है. वहीं दिल्ली रूट पर अकासा का जहाज करीब डेढ़ घंटा देरी से सुबह 11.30 बजे के बजाय दोपहर 01.13 बजे टेक ऑफ किया.

इधर, दिल्ली रूट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द रही. दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली व मुंबई रूट पर कुल आठ प्लेन उड़े. वहीं बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद रूट पर दो- दो यानी आधा दर्जन विमानों का आवागमन हुआ. विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा है. शनिवार को 14 विमानों में 2206 लोगों ने यात्रा की थी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *