Press "Enter" to skip to content

शादी समारोह में शामिल होने गए युवक हादसे का हुए शिकार

सीवान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान लकड़ी मुख्य मार्ग स्थित बरहन गांव के समीप शनिवार की देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि, एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी 22 वर्षीय रूपक कुमार के रूप में की गयी, जो रामनरेश प्रसाद का पुत्र है. वहीं घायल विनय कुमार का पुत्र प्रिंस है. घायल प्रिंस ने बताया कि मैं और मेरा मित्र रूपक कुमार बरहन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे.

लौटने के दौरान देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में ठोकर मार दिया. इससे हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रूपक की मौत हो गयी. जबकि मेरा इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं.

इधर, मौत की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. इधर, रूपक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रिंस ने बताया कि रूपक बाइक चला रहा था और मैं पीछे बैठा था. इसी कारण रूपक को गंभीर चोट लगी थी. रूपक दो भाइयों में बड़ा था. उसका पिता परिवार का पालन-पोषण करने के लिए विदेश में मजदूरी करते हैं.

इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक मौत हुई है. इस मामले में ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच चल रही है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *