Press "Enter" to skip to content

लिंक पर क्लिक करते ही गायब हो गए रुपए

गया में बिजली मीटर को अप-टू-डेट करने नाम पर साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने डेल्हा थाने के खरखुरा-बैरागी मुहल्ले के रहनेवाले इंद्र प्रकाश विश्वकर्मा को झांसे में लिया और उनके बैंक खाते से 53 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली.

इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित इंद्र प्रकाश विश्वकर्मा ने साइबर थाने के दारोगा को बताया है कि बिजली मीटर को अप-टू-डेट करने की बात बता कर बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने कॉल किया और व्हाटसअप पर एक लिंक भेजा.

उस लिंक पर क्लिक करते ही यूपीआइ के द्वारा 53 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गया. इस फ्राॅड के बाद उनके मोबाइल कॉल का हिस्ट्री भी डिलिट कर दिया गया. साथ ही जिस व्हाटसअपर पर लिंक भेजा गया था, उसे भी डिलिट कर दिया गया.

इधर, साइबर थाने के दारोगा ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. गेवालबिगहा बिचली मस्जिद मुहल्ले के रहनेवाले मोहम्मद उज्जैर को साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने निशाना बनाया और उनके बैंक खाते से 29660 रुपये की अवैध निकासी कर ली है.

इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित मोहम्मद उज्जैर ने रामपुर थाने के दारोगा को बताया है कि आरबीएल कस्टमर केयर के नाम पर एक व्यक्ति ने कॉल किया और उनके व्हाटसअप पर एक लिंक शेयर किया.

लेकिन, गलती से उनकी बेटी ने लिंक को शेयर कर दिया और उनके बैंक खाते से पहली बार में 28660 रुपये और दूसरी बार में एक हजार रुपये यानी कुल 29660 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *