बिहार के पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की शर्मनाक करतूत ने झकझोर कर रख दिया है। आरोपी शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ विश्वासघात और लंबे समय तक यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगा है।

इस घिनौनी सच्चाई के सामने आने के बाद पीड़िता के घर में मातम पसरा है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों की मानें तो पुनेश कुमार को एक शिक्षक के रूप में घर में पूरा सम्मान दिया जाता था।



लेकिन उसने इस विश्वास का फायदा उठाकर छात्रा को प्रेम जाल और शादी के झूठे वादे में फंसा लिया। पढ़ाई के बहाने वह छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगा। जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर यह बात अपने परिवार को बताई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
















Be First to Comment