Press "Enter" to skip to content

काम के बदले मांगी थी रिश्वत, 25 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए

मुजफ्फरपुर में पटना की स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने साहेबगंज नगर परिषद में तैनात जूनियर इंजिनियर अमन कुमार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-12 साहेबगंज के रहने वाले राजकुमार तिवारी ने लिखित शिकायत दी थी. उनका आरोप था कि इलाके में पेवर ब्लॉक लगाने के काम के बदले उनसे 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले की जांच की और जाल बिछाकर कार्रवाई की.

बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी इंजीनियर ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. इस मामले में कांड संख्या-07/2026 दर्ज किया गया है और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस चलाया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, आरोपी को कल निगरानी न्यायालय पटना में पेश किया जाएगा. आगे की कानूनी प्रक्रिया वहीं से शुरू होगी. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *