बिहार के पटना से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा को गांव के ही एक दबंग युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके हाथ बांधकर जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के उजागर होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।



पीड़िता ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि वह कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर गांव के एक युवक ने उसे रोक लिया। पहले उसने अश्लील हरकतें की और जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। छात्रा का हाथ बांधकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।



छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के भाइयों और अन्य ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। वहां जमकर तोड़फोड़ की गई और हंगामा किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए छात्रा, उसके दोनों भाइयों और आरोपी के एक भाई को हिरासत में लेकर थाने ले आई।












Be First to Comment