बिहार के पटना सिटी के सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में इलाज के दौरान मारपीट और बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। एक मरीज ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में तैनात 35 जूनियर डॉक्टरों और गार्डों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि मोबाइल और ट्रॉली बैग भी छीन लिया।

मधुबनी निवासी 31 वर्षीय राहुल कुमार मिश्रा अपने भाई सोनू के साथ 2 मार्च को ट्रेन से सफर कर रहे थे। अथमलगोला के पास दोनों के साथ मारपीट की घटना हुई, जिसमें वे घायल हो गए। प्राथमिक उपचार बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कराने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया।



राहुल के मुताबिक, वे 3 मार्च की सुबह अस्पताल पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि सर्जरी विभाग में डॉक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन बाहर से कराने की सलाह दी। राहुल ने कहा कि यदि अस्पताल में सुविधा उपलब्ध नहीं है तो पर्ची पर लिखकर दे दिया जाए, ताकि वे बाहर जांच करा सकें। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।



राहुल का दावा है कि इसके बाद कुछ डॉक्टर और सुरक्षाकर्मी आक्रोशित हो गए और उनके साथ-साथ उनकी मां और भाई के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगे।












Be First to Comment